Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
image
image

*सीएम सुक्खू की पहल बनी सहारा, डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना से अवनी के उच्च शिक्षा के सपनों को मिली उड़ान* *डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना से मेधावी विद्यार्थियों को बड़ा सहारा* *मात्र एक प्रतिशत ब्याज पर 20 लाख रुपये तक शिक्षा ऋण* ऊना, 17 जुलाई. प्रतिभा को यदि अवसर मिले तो सपनों को साकार होने से कोई नहीं रोक सकता। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्ष 2023 में शुरू की गई डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना ऐसे ही हजारों मेधावी विद्यार्थियों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरी है, जिनके उच्च शिक्षा के सपने आर्थिक अभाव के कारण अक्सर अधूरे रह जाते थे। मात्र एक प्रतिशत ब्याज पर 20 लाख रुपये तक के शिक्षा ऋण की सुविधा के साथ यह योजना सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी योग्य विद्यार्थी केवल आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित न रहे। जिला ऊना के चौकीमनियार गांव की अवनी शर्मा इस योजना के सकारात्मक प्रभाव की एक प्रेरक मिसाल हैं। सीमित आर्थिक संसाधनों वाले परिवार से आने वाली अवनी के लिए उच्च शिक्षा का सपना लगभग धूमिल होने लगा था, लेकिन डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना ने उनके जीवन को नई दिशा दी। आज वह नकोदर में बी.एससी. मेडिकल (एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी) की पढ़ाई कर रही हैं। अवनी बताती हैं कि वे चार बहनें हैं। उनके पिता मनरेगा में कार्य करने के साथ-साथ दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित आय के कारण चारों बेटियों की उच्च शिक्षा का खर्च वहन करना परिवार के लिए बेहद कठिन था। ऐसे में आगे की पढ़ाई जारी रखना परिवार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया था। उन्होंने बताया कि योजना के तहत उन्हें चार लाख रुपये का शिक्षा ऋण स्वीकृत हुआ। इस आर्थिक सहायता ने उनकी पढ़ाई की राह आसान कर दी और अब वे बिना किसी आर्थिक चिंता के अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही हैं। अवनी कहती हैं कि आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए कई लोगों ने उन्हें पार्लर या सिलाई का कार्य सीखकर रोजगार अपनाने की सलाह दी थी, लेकिन उनका सपना स्वास्थ्य क्षेत्र में अपना करियर बनाने का था। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की इस पहल ने उनके सपनों को नई उड़ान दी है। अब उन्हें विश्वास है कि आर्थिक अभाव उनके भविष्य की राह में बाधा नहीं बनेगा। भविष्य में वह स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज की सेवा करना चाहती हैं। अवनी की माता सुमन शर्मा कहती हैं कि पहले आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की उच्च शिक्षा परिवार के लिए सबसे बड़ी चिंता होती थी, लेकिन इस योजना ने वह चिंता काफी हद तक दूर कर दी है। वे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए उच्च शिक्षा का भरोसेमंद सहारा बनकर उभरी है। इसी प्रकार हरोली विधानसभा क्षेत्र के भदसाली गांव के तनिष्क जसवाल भी इस योजना का लाभ लेकर कम्प्यूटर साइंस में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। प्रदेश सरकार से छह लाख रुपये का शिक्षा ऋण मिलने के बाद उनके परिवार पर आर्थिक बोझ कम हुआ है और अब वे पूरी एकाग्रता के साथ अपने करियर की तैयारी कर रहे हैं। *मात्र एक प्रतिशत ब्याज पर 20 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण* उच्च शिक्षा विभाग ऊना के उप निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में शुरू की गई इस योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को अधिकतम 20 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण मात्र एक प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस राशि का उपयोग ट्यूशन फीस, हॉस्टल शुल्क, भोजन, अध्ययन सामग्री तथा अन्य शैक्षणिक आवश्यकताओं पर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पहले योजना के लिए परिवार की वार्षिक आय सीमा चार लाख रुपये निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 12 लाख रुपये कर दिया गया है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ-साथ मध्यमवर्गीय परिवारों के अधिक विद्यार्थी भी बिना आर्थिक चिंता के उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। *पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया* उप निदेशक ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। आवेदक की आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा पिछली कक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। योजना के अंतर्गत मेडिकल, इंजीनियरिंग, नर्सिंग, फार्मेसी, मैनेजमेंट सहित विभिन्न व्यावसायिक एवं तकनीकी पाठ्यक्रमों के अलावा स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन) तथा पीएचडी स्तर तक के पात्र पाठ्यक्रमों के लिए भी शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल, सरल एवं पारदर्शी है। इसके अलावा इच्छुक विद्यार्थी उप निदेशक उच्च शिक्षा ऊना अथवा निदेशक उच्च शिक्षा, हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट से प्रपत्र-2 डाउनलोड कर निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर किसी भी कार्यदिवस में उप निदेशक उच्च शिक्षा कार्यालय, ऊना में जमा कर सकते हैं। *हर पात्र विद्यार्थी तक पहुंचे योजना का लाभ* उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचे, ताकि कोई भी योग्य विद्यार्थी आर्थिक अभाव के कारण अपने भविष्य से समझौता न करे। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यार्थी की प्रतिभा उसकी आर्थिक परिस्थितियों की मोहताज नहीं होनी चाहिए। जिला प्रशासन का प्रयास है कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पहुंचे, ताकि कोई भी सपना केवल संसाधनों के अभाव में अधूरा न रह जाए। -0-

Hamirpur, Hamirpur | Jul 17, 2026

MORE NEWS

"हमीरपुर के पारा गांव में मिड डे मील को लेकर विवाद, प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप"
"बच्चों के हक के राशन पर सवाल! प्रधानाध्यापक बोले- 'साफ करने के लिए घर ले गया था'"
#Hamirpur #Kurara #ParaVillage #MidDayMeal #PrimarySchool #HamirpurNews #UttarPradesh #ViralVideo #SchoolNews #BasicShiksha #EducationNews #MidDayMealScheme #UPNews #KuraraNews #HamirpurTimes #ग्रामीणों_की_मांग #मिडडेमील #हमीरपुर #कुरारा #उत्तरप्रदेश #hamirpurtimes 
District Magistrate Hamirpur up

"हमीरपुर के पारा गांव में मिड डे मील को लेकर विवाद, प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप" "बच्चों के हक के राशन पर सवाल! प्रधानाध्यापक बोले- 'साफ करने के लिए घर ले गया था'" #Hamirpur #Kurara #ParaVillage #MidDayMeal #PrimarySchool #HamirpurNews #UttarPradesh #ViralVideo #SchoolNews #BasicShiksha #EducationNews #MidDayMealScheme #UPNews #KuraraNews #HamirpurTimes #ग्रामीणों_की_मांग #मिडडेमील #हमीरपुर #कुरारा #उत्तरप्रदेश #hamirpurtimes District Magistrate Hamirpur up

Hamirpur, Hamirpur | Jul 18, 2026

"सोनम वांगचुक को जबरन हटाने पर उठे सवाल, लोकतंत्र पर बहस तेज"
"क्या शांतिपूर्ण विरोध भी अब स्वीकार नहीं? सोनम वांगचुक मामले ने खड़े किए सवाल"
"सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई पर राजनीतिक घमासान, लोकतांत्रिक अधिकारों पर चर्चा"
"सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने की कार्रवाई पर विपक्ष का हमला"
"लोकतंत्र बनाम दमन? सोनम वांगचुक प्रकरण ने छेड़ी नई बहस"
"शांतिपूर्ण विरोध पर कार्रवाई को लेकर सरकार घिरी, सोनम वांगचुक के समर्थन में उठीं आवाज़ें"

"जब शांतिपूर्ण विरोध को भी जगह न मिले, तो लोकतंत्र कमजोर पड़ने लगता है। सोनम वांगचुक जी के साथ हुई कार्रवाई कई गंभीर सवाल खड़े करती है। लोकतंत्र की असली ताकत संवाद और असहमति के सम्मान में है, दमन में नहीं।" @highlight #SonamWangchuk #StandWithSonamWangchuk #Democracy #SaveDemocracy #RightToProtest #ConstitutionOfIndia #FreedomOfSpeech #PeacefulProtest #HumanRights #IndianDemocracy #Justice #VoiceOfThePeople #India #Loktantra #संविधान #लोकतंत्र #अभिव्यक्तिकीआज़ादी #शांतिपूर्णविरोध #sonamwangchukji

"सोनम वांगचुक को जबरन हटाने पर उठे सवाल, लोकतंत्र पर बहस तेज" "क्या शांतिपूर्ण विरोध भी अब स्वीकार नहीं? सोनम वांगचुक मामले ने खड़े किए सवाल" "सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई पर राजनीतिक घमासान, लोकतांत्रिक अधिकारों पर चर्चा" "सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने की कार्रवाई पर विपक्ष का हमला" "लोकतंत्र बनाम दमन? सोनम वांगचुक प्रकरण ने छेड़ी नई बहस" "शांतिपूर्ण विरोध पर कार्रवाई को लेकर सरकार घिरी, सोनम वांगचुक के समर्थन में उठीं आवाज़ें" "जब शांतिपूर्ण विरोध को भी जगह न मिले, तो लोकतंत्र कमजोर पड़ने लगता है। सोनम वांगचुक जी के साथ हुई कार्रवाई कई गंभीर सवाल खड़े करती है। लोकतंत्र की असली ताकत संवाद और असहमति के सम्मान में है, दमन में नहीं।" @highlight #SonamWangchuk #StandWithSonamWangchuk #Democracy #SaveDemocracy #RightToProtest #ConstitutionOfIndia #FreedomOfSpeech #PeacefulProtest #HumanRights #IndianDemocracy #Justice #VoiceOfThePeople #India #Loktantra #संविधान #लोकतंत्र #अभिव्यक्तिकीआज़ादी #शांतिपूर्णविरोध #sonamwangchukji

Hamirpur, Hamirpur | Jul 18, 2026

जंतर मंतर पर रात के साढ़े नौ बजे ऐसी भीड़ जुटी है
#JantarMantar #SonamWangchuk #StandWithSonamWangchuk #Delhi #PeacefulProtest #RightToProtest #Democracy #SaveDemocracy #ConstitutionOfIndia #PeoplePower #JanAndolan #India #Loktantra #जन्तरमन्तर #लोकतंत्र #संविधान #शांतिपूर्णविरोध #दिल्ली

जंतर मंतर पर रात के साढ़े नौ बजे ऐसी भीड़ जुटी है #JantarMantar #SonamWangchuk #StandWithSonamWangchuk #Delhi #PeacefulProtest #RightToProtest #Democracy #SaveDemocracy #ConstitutionOfIndia #PeoplePower #JanAndolan #India #Loktantra #जन्तरमन्तर #लोकतंत्र #संविधान #शांतिपूर्णविरोध #दिल्ली

Hamirpur, Hamirpur | Jul 18, 2026

पुरी की पावन रथ यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अनुमानित 20 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पुरी पहुंचे। समय से रथ यात्रा शुरू न होने और भारी भीड़ के कारण हालात बेकाबू हो गए। कई श्रद्धालुओं के बेहोश होने की खबर सामने आई, जबकि भीड़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन की तैयारियों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

श्रद्धालुओं का कहना है कि भारी भीड़ के बीच पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से स्थिति और गंभीर हो गई। आस्था के इस महापर्व में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

भगवान जगन्नाथ सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें।

⭕❗⭕ जय जगन्नाथ ⭕❗⭕

> "20 लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं की भीड़! समय से रथ यात्रा न निकलने पर बिगड़े हालात, कई श्रद्धालु हुए बेहोश"

श्रद्धालुओं का कहना है कि भारी भीड़ के बीच पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से स्थिति और गंभीर हो गई। आस्था के इस महापर्व में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्र

पुरी की पावन रथ यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अनुमानित 20 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पुरी पहुंचे। समय से रथ यात्रा शुरू न होने और भारी भीड़ के कारण हालात बेकाबू हो गए। कई श्रद्धालुओं के बेहोश होने की खबर सामने आई, जबकि भीड़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन की तैयारियों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि भारी भीड़ के बीच पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से स्थिति और गंभीर हो गई। आस्था के इस महापर्व में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। भगवान जगन्नाथ सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें। ⭕❗⭕ जय जगन्नाथ ⭕❗⭕ > "20 लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं की भीड़! समय से रथ यात्रा न निकलने पर बिगड़े हालात, कई श्रद्धालु हुए बेहोश" श्रद्धालुओं का कहना है कि भारी भीड़ के बीच पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से स्थिति और गंभीर हो गई। आस्था के इस महापर्व में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्र

Hamirpur, Hamirpur | Jul 16, 2026

पुरी की पावन रथ यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अनुमानित 20 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पुरी पहुंचे। समय से रथ यात्रा शुरू न होने और भारी भीड़ के कारण हालात बेकाबू हो गए। कई श्रद्धालुओं के बेहोश होने की खबर सामने आई, जबकि भीड़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन की तैयारियों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

श्रद्धालुओं का कहना है कि भारी भीड़ के बीच पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से स्थिति और गंभीर हो गई। आस्था के इस महापर्व में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

भगवान जगन्नाथ सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें।

⭕❗⭕ जय जगन्नाथ ⭕❗⭕

> "20 लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं की भीड़! समय से रथ यात्रा न निकलने पर बिगड़े हालात, कई श्रद्धालु हुए बेहोश"

श्रद्धालुओं का कहना है कि भारी भीड़ के बीच पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से स्थिति और गंभीर हो गई। आस्था के इस महापर्व में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्र

पुरी की पावन रथ यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अनुमानित 20 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पुरी पहुंचे। समय से रथ यात्रा शुरू न होने और भारी भीड़ के कारण हालात बेकाबू हो गए। कई श्रद्धालुओं के बेहोश होने की खबर सामने आई, जबकि भीड़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन की तैयारियों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि भारी भीड़ के बीच पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से स्थिति और गंभीर हो गई। आस्था के इस महापर्व में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। भगवान जगन्नाथ सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें। ⭕❗⭕ जय जगन्नाथ ⭕❗⭕ > "20 लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं की भीड़! समय से रथ यात्रा न निकलने पर बिगड़े हालात, कई श्रद्धालु हुए बेहोश" श्रद्धालुओं का कहना है कि भारी भीड़ के बीच पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से स्थिति और गंभीर हो गई। आस्था के इस महापर्व में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्र

Hamirpur, Hamirpur | Jul 16, 2026