अजीतमल: डीएम और एसपी ने अजीतमल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी शिकायतें, कहा- सभी शिकायतों का होगा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण
शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने पहुंचकर शिकायतों को सुना। इस दौरान जिला अधिकारी ने कहा की आने वाली सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएगा। बताया कि 127 में से 12 शिकायत निस्तारित की गई है।