अजीतमल: मुरादगंज निवासी युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मुरादगंज निवासी आर्यन पुत्र राकेश ने अज्ञात कारणों के चलते बुधवार की देर रात्रि किसी समय अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार की सुबह जब परिजन लगभग 8 बजे उठे तो उन्होंने आर्यन को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। जैसे ही उन्होंने यह नजारा देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया और मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई।