अजीतमल: कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर के समीप ट्रक और कार की टक्कर में कार हुई क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे कार सवार
शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे संदीप कुमार पुत्र मनमोहन सिंह निवासी नोएडा अपनी पत्नी मोनिका और दोस्त तुषार पुत्र प्रवीण कुमार, अंजली पत्नी प्रवीण कुमार के साथ थार कार द्वारा कुंभ स्नान करने प्रयागराज जा रहे थे जैसे ही उनकी कार नेशनल हाईवे के भीखेपुर के पास पहुंची वैसे ही साइड से जा रहा डंफर अचानक कार में टक्कर मारता हुआ डिवाइडर तोड़ता हुआ दूसरी साइड जा पहुंचा।