कायमगंज: नवाबगंज बाईपास पर आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, ऊंची-नीची सड़क के कारण हुआ हादसा, कोई घायल नहीं
नवाबगंज बाईपास मार्ग पर बाबू सिंह बालिका डिग्री कॉलेज के पास आलू से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। सड़क ऊंची-नीची होने के कारण यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।हादसे में ट्रॉली में लदे आलू के पैकेट सड़क पर बिखर गए। नगला दमू निवासी राकेश गंगवार रानीगढ़ कोल्ड स्टोरेज, गुत्तासी से आलू लेकर नवाबगंज आ रहे थे।