भीलवाड़ा में नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा में टिकट वितरण को लेकर बगावत तेज हो गई है। प्रताप मंडल के करीब 70 पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा देकर पार्टी नेतृत्व के सामने नाराजगी जाहिर की है।
इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं का आरोप है कि टिकट वितरण में जमीनी और सक्रिय कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई। एक साथ बड़ी संख्या में इस्तीफों के बाद भाजपा संगठन में हलचल तेज हो गई है।
इस्तीफा देने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं से हमारे संवाददाता अरुण गर्ग ने की खास वन-टू-वन बातचीत, जानिए उनकी नाराजगी की पूरी वजह।
#Bhilwara #BJP #BJPNews #RajasthanNews #BhilwaraNews NagarNikayChunav BreakingNews HarPalBharat