नक्सलवाद से विकास की नई राह पर ग्राम माहला, बनेगा सोलर मॉडल गांव!
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम माहला में आयोजित सेवा सेतु शिविर में 535 हितग्राही लाभान्वित हुए तथा 594 आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही, पांच ग्राम पंचायतों में ₹72.60 लाख के 9 विकास कार्य स्वीकृत किए गए।
सांसद श्री भोजराज नाग एवं विधायक श्री विक्रमदेव उसेंडी की उपस्थिति में आयोजित शिविर में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और नल-जल व्यवस्था को 15 दिनों में दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
नक्सलवाद से प्रभावित माहला में अब लौट रही है रौनक, मजबूत हो रही बुनियादी सुविधाएं और खुल रहे विकास के नए द्वार। सोलर मॉडल गांव की पहल से ग्रामीणों को ऊर्जा सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान
46 views | Kanker, Chhattisgarh | Oct 10, 2026