बेतिया: लघु जल संसाधन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने जारी किया अपना बयान
बेतिया में आज 22 मई गुरुवार दोपहर 2:30 बजे अपने बयान में लघु जल संसाधन प्रमंडल बेतिया के कार्यपालक अभियंता जितेंद्र कुमार दिवाकर ने कहा कि किसान को सिंचाई उपलब्ध कराने के संबंध में चार प्रकार की योजना है, जल जीवन हरियाली योजना, हर खेत पानी योजना, ट्यूबवेल योजना और लिफ्ट इरिगेशन योजना, यह चार प्रकार की योजनाएं जिले में संचालित की जा रही है।