बेतिया: शहर के आधा दर्जन बदहाल सड़कों की ₹57.56 लाख से होगी मरम्मत
आज 22 मई दोपहर 2 बजे महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि सघन शहरी क्षेत्र की टूटी और बदहाल सड़कों की त्वरित प्रभाव से मरम्मती की जाएगी, शहर की आधे दर्जन सड़कों की कुल 57 लाख 54 हजार 900 रुपए की लागत से पैचिंग और मरम्मती कर के सुगम आवागमन के अनुरुप बनाने की स्वीकृति नगर निगम बोर्ड द्वारा प्रदान करने के आधार पर इन आधा दर्जन स्वीकृत दी गई।