बेतिया: बेतिया में पुलिस अधीक्षक ने सभी बैंक मैनेजरों के साथ की बैठक
आज दिनांक 21 मई शाम 4 बजे को पुलिस अधीक्षक बेतिया डॉक्टर शौर्य सुमन के द्वारा बेतिया टाउन स्थित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी बैंक के मैनेजर के साथ बैंक की सिक्योरिटी से संबंधित बैठक पुलिस केंद्र बेतिया स्थित सभागार कक्ष में किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 1 विवेक दीप एवं थानाध्यक्ष नगर मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहे।