बेतिया: स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, जीएमसीएच में हुआ पोस्टमॉर्टम
मामला मनुआपुल थाना क्षेत्र के बाबू टोला गुरवलिया की है, जहां 14 मई बुधवार करीब 1 बजे दिन में द्वार पर खड़े एक 45 वर्षीय व्यक्ति को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ठोकर मार दी, जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा घायल व्यक्ति को स्कॉर्पियो पर लादकर जीएमसीएच लाया गया, जहां चिकित्सको ने व्यक्ति की स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेहतर उपचार हेतू उस रेफर कर दिया है।