बोध गया: मगध विश्वविद्यालय परिसर में खुला एन-जेन डाकघर, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
Bodh Gaya, Gaya | Aug 16, 2026 मगध विश्वविद्यालय परिसर में एन-जेन डाकघर का उद्घाटन किया गया। गया डाक मंडल के प्रयास से शुरू इस डाकघर का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को आधुनिक डाक सेवाओं के साथ सरकारी वित्तीय योजनाओं, बचत, निवेश और जीवन बीमा जैसी सुविधाओं से जोड़ना है। अब छात्रों, शोधार्थियों और शिक्षकों को डाक सेवाओं के लिए परिसर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।