हेरहंज: झामुमो ने हेरहंज में आक्रोश रैली निकाली, कानून वापस लेने की मांग की
झामुमो जिला उपाध्यक्ष शमशुल होदा के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों और हाल ही में संसद के दोनों सदनों में पारित किए गए 'खान एवं खनिज विकास और विनियमन संशोधन विधेयक 2026' के विरोध में झामुमो ने बिगुल फूंक दिया है और जिसे लेकर बुधवार कि दोपहर विरोध प्रदर्शन एवं आक्रोश रैली हेरहंज में निकाली गई। जो कार्यालय से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होते गुजरी l