भरथना: महेवा के बल्लमपुर में किसान गोष्ठी, विशेषज्ञों ने दिए उन्नत खेती के टिप्स
महेवा ब्लांक क्षेत्र के जनता कॉलेज बकेवर की ओर से ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के तहत मंगलवार दोपहर 3 बजे ग्राम बल्लमपुर में किसान गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को मृदा परीक्षण, उन्नत बीज, फसल चक्र, सिंचाई, कीट नियंत्रण, पशुपालन और फल-सब्जी उत्पादन की जानकारी दी। साथ ही कम लागत में अधिक पैदावार और कृषिआधारित टिप्स दिये।