चौसा: महंगाई व पेपर लीक पर RJD का हल्ला बोल: चौसा समेत जिले के सभी प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना
Chausa, Buxar | Jun 9, 2026 राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश आह्वान पर मंगलवार को 11:00 बजे पूर्वाहन से जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना दिया गया। चौसा में प्रखंड अध्यक्ष आफताब आलम की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने केंद्र व बिहार सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि गैस, डीजल-पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ने से जनता महंगाई से त्रस्त है।