नगर पंचायत में बढ़ते यातायात दबाव और संकरी मुख्य सड़क से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की उम्मीद अब मजबूत होती दिख रही है। नगर पंचायत नगरी ने बजरंग चौक से हरदी भाठा चौक तक फोरलेन सड़क निर्माण की मांग को लेकर पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा से मुलाकात कर परियोजना पर विस्तार से चर्चा की।