कलेक्टर जनदर्शन में मिली शिकायत का त्वरित निराकरण
- ट्रांसफार्मर लगने से ग्राम करेलापारा के किसानों की सिंचाई सुविधा हुई आसान
राजनांदगांव 11 सितम्बर 2026। जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम करेलापारा (उपरवाह) के किसानों द्वारा खराब ट्रांसफार्मर की समस्या से अवगत कराते हुए कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत किया गया था।
कलेक्टर ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों को प्रकरण का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर विद्युत विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 केव्हीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया। जनदर्शन में आवेदन दिए जाने के बाद शीघ्र ही ट्रांसफार्मर लग जाने से किसानों को सिंचाई के लिए विद्युत सुवि�
Rajnandgaon, Chhattisgarh | Sep 12, 2026