रावतसर: रावतसर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के 4 लोगों पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, थाने में केस दर्ज
रावतसर पुलिस थाने में विवाहिता ने ससुराल पक्ष के चार जनों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।पुलिस से शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रेस नोट से मिली जानकारी अनुसार विवाहिता दिव्या निवासी रावतसर ने अपने ससुराल पक्ष की विनय कुमार विनोद कुमार सुशीला व जतिन निवासी हांसी हरियाणा पर मामला दर्ज करवाया है पुलिस ने संबंधी धाराओं में केस दर्ज किया है।