सहारनपुर: 2027 में समाजवादी सरकार का दावा, 6 सितंबर को अखिलेश यादव की सहारनपुर में होगी बड़ी जनसभा
समाजवादी पार्टी के नेता एवं प्रधान संगठन अध्यक्ष अनुज मदनुकी ने रविवार शाम 5:00 बजे कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों में अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मकसद के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की एक बड़ी जनसभा 6 सितंबर को सहारनपुर में आयोजित की जाएगी।