हलसी: मध्य विद्यालय हलसी में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
सोमवार को मध्य विद्यालय हलसी में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ.अपराह्न 12 बजे यहां कार्यक्रम में BDO अर्पित आनंद सहित कई लोग मौजूद रहे. यहां 19 वर्षों तक नियोजित शिक्षक के रूप में सेवा देकर सेवानिवृत हुए शिक्षक मनोज कुमार पांडेय को विद्यालय द्वारा समारोह पूर्वक विदाई दी गई. कार्यक्रम में नियोजित शिक्षकों के लिए पेंशन योजना लागू करने की मांग की गई.