मुरैना नगर: रिटायर्ड हवलदार ने जनसुनवाई में निजी अस्पताल के खिलाफ दिया आवेदन, स्वास्थ्य के नाम पर लूट का आरोप
रिटायर्ड हवलदार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में पहुंचकर जनसुनवाई के दौरान निजी अस्पताल राधे कृष्णा हॉस्पिटल में पदस्थ डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है। बताया गया है कि उनकी पुत्री की तबीयत खराब होने पर उनको भर्ती कराया गया लेकिन बाद में पता चला कि जिस डॉक्टर ने उनका इलाज किया, वह तो कोई डॉक्टर था ही नहीं। अब प्रशासन क्या कार्रवाई करेगा।