पौड़ी: बैंग्वाडी से मानवेंद्र सिंह रावत के प्रधान पद पर निर्विरोध नामांकन से ग्रामीणों ने खुशी जताई
Pauri, Garhwal | Jul 5, 2025 बीते 10 सालों में ग्राम पंचायत बैंग्वाडी की दो बार की प्रधान रह चुकी मधु कुखशाल ने इस बार अपना नामांकन नहीं करवाया। उन्होंने ग्राम वासियों के साथ मिलकर निर्विरोध रूप से मानवेंद्र सिंह रावत को ग्राम प्रधान के रूप में चुने जाने को लेकर सहमति बनाई। असर यह हुआ कि ग्राम पंचायत बैंग्वाडी से निर्विरोध रूप से मानवेंद्र सिंह रावत ने नामांकन पत्र दाखिल किया।