👉दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के मामले में वांछित पति गिरफ्तार
शाहजहांपुर। पुवायां थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पत्नी को प्रताड़ित करने, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं। मामले में महिला द्वारा प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या करने का भी आरोप लगाया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त 2026 को दी गई तहरीर के आधार पर थाना पुवायां में मु0अ0सं0 524/2026 के तहत धारा 80(2), 85, 352, 351(3) बीएनएस और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान वांछित आरोपी अनुपम दीक्षित (26) पुत्र हरीश, निवासी ग्राम मोहनपुर, थाना खुटार को पुलिस ने 7 सितंबर को दोपहर 12:05 बजे मोहम्मदी रोड स्थित अंडरपास के नीचे से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की है।
गिरफ्तारी टीम: उपनिरीक्षक विशाल कुमार और हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, थाना पुवायां पुलिस।
#शाहजहांपुर #पुवायां #Shahjahanpur #Puwayan #पुलिसकार्रवाई #गिरफ्तारी #दहेजउत्पीड़न #दहेजहत्याचार #उत्तरप्रदेशपुलिस #ShahjahanpurNews
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Sep 7, 2026