कटिहार: बैगना में भवन निर्माण के दौरान मजदूर गिरा, हुआ घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
बुधवार की दोपहर 1 बजे एक व्यक्ति को काफी गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जो गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ था। घटना के बारे में घायल चरणजीत कुमार के परिजन ने बताया कि उनके घर बठेली है और घायल पेंट करने का काम करता है। बैगाना स्थित नवनिर्मित भवन में पेंट का काम कर रहे थे। इसी दौरान वह गिर गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।