फुलवरिया: फुलवरिया क्षेत्र के दो गांवों में पटाखा फोड़ने के विवाद में खूनी संघर्ष, चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू
फुलवरिया थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान हुई मारपीट की घटनाओं में करीब 10 लोग जख्मी हो गए। मामले को लेकर चार अलग-अलग दोनों पक्षों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें करीब दो दर्जन लोगों को नामजद सहित कई अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।