प्रेस विज्ञप्ति
जिला पदाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु हेलमेट जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
आज सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यापीठ से बायपास रोड मोड़ तक विशेष हेलमेट जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
उक्त अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), मोटरयान निरीक्षक (MVI) एवं परिवहन विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से वाहन जांच की गई। जांच के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें हेलमेट के महत्व एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में जागरूक किया गया।
अभियान के क्रम में कुल ₹66,000/- (छियासठ हजार रुपये) का जुर्माना वसूला गया। साथ ही वाहन चालकों को हेलमेट का नियमित उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा अन्य यातायात नियमों का अनुपालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने आमजन से अपील की कि अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सदैव हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान आगे भी नियमित रूप से संचालित किए जाते रहेंगे।
28 views | Lakhisarai, Bihar | Jun 20, 2026