रामनगर की रामलीला में राजगद्दी की लीला भोर में हुई संपन्न
Sadar, Varanasi | Oct 16, 2024 रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला में राजगद्दी की लीला बुधवार की भोर में संपन्न हुई। इस लीला में श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ। काशी के नाटी इमली भरत मिलाप के बाद प्रभु श्रीराम के दर्शन को सर्वाधिक लोग इस लीला को देखने के लिए रामनगर अयोध्या मैदान में उमड़ते हैं। जहां काशी नरेश के पहुंचने के बाद लीला शुरू हुई।