वाराणसी में डिप्टी सीएम ने कहा- सभी सीटों पर उपचुनाव जीतेगी भाजपा
Sadar, Varanasi | Oct 15, 2024 वाराणसी में मंगलवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने यूपी चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी सीटों पर जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी दल जीत हासिल करेगी। 2017 के बाद से ही भाजपा ने प्रदेश में शानदार काम किया है तो देश में भाजपा का डंका बज रहा है।