देवरी: केंद्रीय गृहमंत्री की डॉ. भीमराव अंबेडकर पर कथित टिप्पणी के विरोध में भीम आर्मी ने देवरी में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
Deori, Sagar | Dec 27, 2024 शुक्रवार दोपहर 2 बजे से भीम आर्मी द्वारा डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा से जुलूस निकाला गया जो नगर पालिका पहुंचा, जहां तहसीलदार देवरी को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में मांग की संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा की गई टिप्पणी के मामले में वह सार्वजनिक माफी मांगे, यदि वह माफी नहीं मांगते हैं तो पद से हटाया जाए।