देवरी: देवरी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया
Deori, Sagar | Dec 21, 2024 देवरी थाना पुलिस ने एक 15 वर्षीय नाबालिग की रिपोर्ट पर एक अधेड़ व्यक्ति को दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया गया,जिसे न्यायालय ने जेल भेज दिया है। देवरी थाने से शनिवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार देवरी थाना क्षेत्र के 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण किया गया था जिसे पुलिस ने यूपी से बरामद कर लिया। आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।