देवरी: बस स्टैंड पर 3 युवकों ने कॉलेज के छात्र पर बेल्ट व लोहे की रॉड से किया हमला, रिपोर्ट दर्ज
Deori, Sagar | Dec 20, 2024 देवरी नगर के मुख्य बस स्टैंड पर गुरुवार की दोपहर करीब 3:00 बजे अंबेडकर वार्ड में रहने वाले अंकित पटेल 19 वर्ष शासकीय नेहरू कॉलेज देवरी में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है के उपर कपिल वाल्मीकि और यश वाल्मीकि और एक अन्य साथी ने बेल्ट एवं रॉड से हमला कर दिया जिसमें अंकित पटेल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। बेल्ट से मारपीट के निशान पुरे शरीर पर दिखाई दे रहे हैं।