देवरी: मानटोला के जंगल में मवेशी चराने गए आदिवासी व्यक्ति पर भालू का हमला
Deori, Sagar | Dec 25, 2024 दक्षिण वनमंडल के चौडा डोंगरी बीट के मान डोला के जंगल में एक वयस्क भालू ने एक आदिवासी व्यक्ति पर प्राण घातक हमला कर दिया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे समुदाय स्वास्थ्य केंद्र देवरी में लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। घटना बुधवार शाम करीब चार की बताई जा रही है।