देवरी: देवरी नगर पालिका ने खुले में मांस बेचने वालों पर जुर्माना लगाया, सड़क पर लगी सब्जी की दुकानें हटाईं
Deori, Sagar | Dec 26, 2024 देवरी नगर पालिका प्रशासन ने गुरुवार दोपहर 1:00 से कार्रवाई करते हुए सड़क पर अतिक्रमण कर सब्जियों की दुकान लगाने वाले दुकानदारों को हटाया, सब्जियों व ठेलो को भी जब्त किया। इसके अलावा खुले में मांस विक्रय करने वाले दुकानदारों पर चालानी कार्यवाही की। नगर पालिका की टीम ने दुकानदारों के यहाँ से बड़ी मात्रा में पॉलिथीन जब्त भी की।