देवरी: देवरी विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत गौरझामर को नगर परिषद बनाने की घोषणा की
Deori, Sagar | Dec 23, 2024 सागर गौरव दिवस में शामिल होने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार को सागर पहुंचे। संजय ड्राइव में आयोजित कार्यक्रम में शाम 4:00 बजे शामिल हुए। इस दौरान देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने मुख्यमंत्री से देवरी विधानसभा की ग्राम पंचायत गौरझामर को नगर परिषद बनाने की मांग की जहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंच से ही गौरझामर को नगर परिषद बनाने की घोषणा की।