अमरिया: अमरिया के भिकारीपुर में आग का कहर, किसानों को हुआ भारी नुकसान
तहसील अमरिया क्षेत्र के भिकारीपुर गांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां तेज हवा के चलते अचानक गेहूं के खेतों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने खतरनाक रूप ले लिया और शुक्रवार शनिवार की मध्य रात में करीब 100 बीघा गेहूँ की फसल जलकर राख हो गई। खेत में रखा बाँस भी जलकर राख हो गया। इस घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।