बांका: बांका में टोटो से 80.625 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Banka, Banka | Nov 6, 2026 नवादा थाना पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर 1 बजे गुप्त सूचना के आधार पर इस्लामपुर मोड़ के समीप छापेमारी कर एक टोटो से 80.625 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान भागलपुर जिले के कजरेली थाना क्षेत्र के बेलसिरा गांव निवासी पप्पू साह, पिता चक्रधर कुमार के रूप में हुई है।