जगाधरी: अमादलपुर में बाड़े में बंधी हुई 15 बकरियां हुई चोरी, संदिग्ध गाड़ी सीसीटीवी में हुई कैद
अमादलपुर के सोनू ने बताया कि हर रोज की तरह उसने अपनी बकरियों और भेड़ो को बाडे में बंद किया था। सुबह उठा तो उसकी 15 बकरियां चोरी हो चुकी थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पता लगा एक स्कॉर्पियो गाड़ी आसपास घूमती नजर आ रही है। जिस पर उसे शक है इसी गाड़ी के माध्यम से बकरियों की चोरी की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।