➡️ उल्लास एक अभिनव प्रयोग’’ के अंतर्गत जिला न्यायायल में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं तथा श्री एम.के. शर्मा प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर के मार्गदर्शन में ’’उल्लास एक अभिनव प्रयोग’’ के अंतर्गत ए.डी.आर. भवन, जिला न्यायायल परिसर, सागर में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री एम.के.शर्मा, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर के मुख्य आतिथ्य में समपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री अखिलेश मिश्र, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, श्री विवेक सिंह रघुवंशी, विशेष न्यायाधीश, डॉ. पी.एस. ठाकुर, अधिष्ठाता बुन्देल खण्ड मेडीकल कॉलेज, डॉ. जयंत जैन, सिविल सर्जन अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ श्री जितेन्द्र सिंह राजपूत, समस्त न्यायिक अधिकारीगण, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री अंकित श्रीवास्तव, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दिव्या भलावी, अधिवक्तागण तथा न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहेे।
प्रधान जिला न्यायाधीश श्री एम.के. शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि उल्लास एक अभिनव प्रयोग का उद्देश्य न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना तथा स्वास्थ एवं सकारात्मक कार्य का विकास करना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शरीर एवं स्वास्थ मन ही प्रभावी न्यायिक व्यवस्था की आधारशिला है तथा सभी न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं से नियमित स्वास्थ परीक्षण कराते रहने तथा स्वास्थ जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डॉ.पी.एस. ठाकुर डीन बुन्देलखण्ड मेडीकल कॉलेज ने अपने संबोधन में स्वास्थ परीक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि समय पर की गई जॉंच अनेक गंभीर बीमारियों की रोकथाम में सहायक होती है तथा प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर अपना स्वास्थ परीक्षण कराते रहना चाहिये। शिविर में बी.एम.सी. एवं जिला चिकित्सालय, सागर के नेत्र रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, ई.एन.टी. विशेषज्ञ, एम.डी. मेडिसन, मधुमेह रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लगभग 425 न्यायिक अधिकारियों अधिवक्ताओं एवं न्यायालयीन कर्मचारियों का स्वास्थ परीक्षण एवं विभिन्न स्वास्थ संबंधी जॉचे की गई तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं औषधियों का निःशुल्क वितरण किया गया।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री अंकित श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित सभी अतिथिगण, चिकित्सकों, अधिकारियों, अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण के प्रति आभार व्यक्त किया गया साथ ही ये अपील की गई कि अधिक से अधिक संख्या उपस्थित होकर स्वास्थ परीक्षण शिविर का लाभ उठावें। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति दिव्या भलावी, जिला विधिक सहायता अधिकारी, द्वारा किया गया।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
40 views | Sagar, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026