लालगंज: जीयनपुर थाना की पुलिस ने फर्जी मतदाता सूची तैयार कर निर्वाचन प्रक्रिया में हेरफेर करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में जीयनपुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक दल प्रताप सिंह व मय हमराह फोर्स ने फर्जी मतदाता सूची तैयार कर निर्वाचन प्रक्रिया में हेरफेर करने के मामले में वांछित तीन आरोपियों अक्षय कुमार, संतोष कुमार भास्कर, और नदीम अहमद को बाग खालिस नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया ।