कोईलवर: नो एंट्री में घुसा ट्रक, पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार
कोईलवर थाना कांड सं०-86/26 के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त लइक अहमद और वाशीउल्लाह दोनों निवासी ग्राम मनकौरापुर, थाना मुंडेरवा, जिला बस्ती उत्तर प्रदेश को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सकडी चौक के पास दोनों आरोपी जबरदस्ती नो एंट्री में ट्रक घुसा रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर सोमवार दोपहर 3:30 बजे जेल भेज दिया गया।