काको: मुरारी टॉड में ज़मीन विवाद में मारपीट, एक ही परिवार के तीन लोग घायल
Kako, Jehanabad | Apr 16, 2026 काको: काको प्रखंड के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरारी टॉड, निवासी दो गोतिया पक्षों के बीच जमीन और नाली बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों में कृष्णनंदन प्रसाद, उनकी पत्नी चंद्रमणि देवी और पुत्र रवि रंजन शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।