गिरिडीह। आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए जिले में मिलावटी और अवमानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान जारी है। आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने गिरिडीह शहर के भंडारीडीह, पटेल नगर चौक और सिरसिया स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।
जांच के दौरान पनीर, खोआ, मिल्क केक, लड्डू, सॉस, चटनी समेत अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। भंडारीडीह स्थित गोपाल मिष्ठान भंडार से लड्डू का नमूना लिया गया, जिसे राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, मंडरो और चतरो क्षेत्र में भी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। बिना वैध फूड लाइसेंस के कारोबार कर रहे दुकानदारों को तत्काल लाइसेंस प्राप्त करने का निर्देश और नोटिस दिया गया।
विभाग ने कारोबारियों को केवल वैध लाइसेंसधारी एवं अधिकृत आपूर्तिकर्ताओं से खाद्य सामग्री खरीदने का निर्देश दिया है। साथ ही अखबार में खाद्य पदार्थ लपेटकर बेचने पर रोक, स्वच्छता और सुरक्षित भंडारण के नियमों का पालन करने को कहा गया है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
#Giridih #Jharkhand #FoodSafety #FoodInspection #FoodAdulteration #FoodSafetyDepartment #