मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार SIR कार्यों, फॉर्म-6, 6A, 7 एवं 8 के आवेदनों, नोटिसों की सुनवाई और दस्तावेज सत्यापन की प्रगति की जानकारी ली गई।
बताया गया कि 5 अगस्त से 29 सितंबर 2026 तक जिले में फॉर्म-6 के 49,612, फॉर्म-7 के 569 और फॉर्म-8 के 55,626 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अधिकारियों को लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने और निर्धारित प्रक्रिया के तहत दस्तावेजों का सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। फॉर्म-6, 6A, 7 एवं 8 जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 बताई गई।
इसके बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ‘प्रेमदान’ अनाथालय और वृद्धाश्रम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रह रहे लोगों से मतदाता सूची और दस्तावेजों की स्थिति की जानकारी ली। वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के लिए विशेष शिविर आयोजित कर आवश्यक निर्वाचन एवं पहचान संबंधी प्रक्रियाएं पूरी कराने का निर्देश दिया।
#Giridih #Jharkhand #SIR2026 #VoterList #ElectoralRoll #ElectionCommission #K_RaviKumar