डिंडौरी: डिंडौरी कोतवाली पुलिस ने 35 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
डिंडौरी जिले के धनुवा सागर गांव में मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार दोपहर लगभग 2:00 बजे स्कूटी से 35 लीटर अंग्रेजी अवैध शराब जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया और आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस ने कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 35 लीटर अवैध शराब जब्त हुई।