कन्नौज: उहिदापुर गांव में परेशान ग्रामीणों ने एसपी से की मांग, गांव में अश्लील हरकतें करने का आरोप
कन्नौज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची ग्रामीणों की यह भीड़ उहिदापुर गांव से जुड़ी है। ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर में पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने गांव में रहने वाले एक व्यक्ति पर बहन बेटियों के साथ अश्लील हरकत करने और धमकाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कहा व्यक्ति दबंग किस्म का है जिसके द्वारा 2 हत्याएं की गई हैं।