बैतूल नगर: इटारसी रोड: 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दरवाजा तोड़ा तो दिखा दर्दनाक मंजर
बैतूल शहर के बसंत पेट्रोल पंप के सामने उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 22 वर्षीय युवती ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान दीपिका पवार, पिता किशोर पंवार, निवासी टिगरिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपिका पिछले करीब दो वर्षों से यहां किराए के मकान में रह रही थी और नर्सिंग की पढ़ाई कर चुकी थी। परिवार के सदस्य भी कभी-कभी उ