कुडू: भाजपा कुड़ू मंडल अध्यक्ष कृष्णा मोदी ने निशा भगत की मौत मामले में CBI जांच और दोषियों को कड़ी सजा की मांग की
आदिवासी नेत्री निशा भगत की आत्महत्या के मामले में न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शनिवार शाम 5:30 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुड़ू बस स्टैंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व एसटी मोर्चा अध्यक्ष पंखराज उरांव ने किया। इस दौरान भाजपा कुड़ू मंडल अध्यक्ष कृष्णा मोदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।