आज़मगढ़: इस्लामपुरा में दहेज की मांग पूरा न होने पर महिला को ससुराल वालों ने बेटी समेत घर से निकाल कर दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज
आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता को उसके पति ने दहेज में एक लाख की मांग न पूरी होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया और तीन तलाक दे दिया। इतना ही नहीं विवाहिता के बेटे को तो ससुराल वाले जबरन अपने पास रख लिए और बेटी को उसके साथ घर से बाहर कर दिए।थाने पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर शनिवार को मुकदमा प