सिंगरौली पुलिस की नाइट कॉम्बिंग गश्त में बड़ी कार्रवाई, 222 बदमाशों एवं आरोपियों पर शिकंजा।
पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत एवं पुलिस उप महानिरीक्षक हेमंत चौहान के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में जिलेभर में विशेष नाइट कॉम्बिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान 20 स्थाई वारंटी, 81 गिरफ्तारी वारंटी, 69 निगरानी बदमाश एवं 52 गुंडा बदमाशों सहित कुल 222 बदमाशों/आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों ने संवेदनशील क्षेत्रों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं हाईवे पर सघन गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, बैंक एवं एटीएम परिसरों का निरीक्षण तथा अपराधियों की धरपकड़ की। इस प्रभावी अभियान से अपराधियों में दहशत और आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल बना है।