चकाई: चकाई प्रखंड प्रमुख को मिली राहत तो प्रमुख खेमा ने चकाई में मनाया जश्न
Chakai, Jamui | Jan 29, 2024 डीएम स्तर से चकाई प्रखंड प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के आवेदन को खारिज करने के बाद फिलहाल राहत मिलने के बाद सोमवार को प्रमुख ने अपने गुट के पंचायत समिति सदस्यों के साथ कार्यालय में जमकर जश्न मनाया। प्रमुख उर्मिला देवी के नेतृत्व में प्रमुख खेमे के 13 पंचायत समिति सदस्य प्रमुख कार्यालय पहुंचे और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी.